सरसों में गिरावट, पाम-पामोलीन और सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

सरसों में गिरावट, पाम-पामोलीन और सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

सरसों में गिरावट, पाम-पामोलीन और सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार
Modified Date: June 20, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: June 20, 2026 9:00 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) बाजार में सभी खाद्यतेलों की कमजोर लिवाली रहने के बीच ऊंचे दाम पर कम पूछताछ की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही। वहीं कम आवक के बीच मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन, औद्योगिक मांग के कारण पाम-पामोलीन के दाम मजबूत रहे।

आयातित सूरजमुखी तेल से सस्ता होने की वजह स मांग होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों का स्टॉक स्टॉकिस्टों और किसानों के पास है। आयातित खाद्यतेलों की वजह से सभी देशी तेल-तिलहनों की बिकवाली कमजोर बनी हुई है। ऊंचा दाम होने की वजह से लिवाली प्रभावित रहने के कारण सरसों तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 20-22 दिनों में सोयाबीन के दाम में काफी कमी की गई और अब स्थिति यह हो चली है कि किसान नीचे दाम पर बिकवाली घटा रहे हैं क्योंकि कुछ ही दिन पहले उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी बेहतर दाम मिल चुके हैं।

किसानों की आवक कम रहने के बीच नौबत यहां तक आई कि महाराष्ट्र के लातूर में प्लांट वालों ने सोयाबीन का खरीद दाम 80 रुपये क्विंटल बढ़ाकर लगभग 7,440 रुपये क्विंटल कर दिया। कम आवक और मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि बाजार में बिनौले की उपलब्धता नहीं के बराबर है और कामकाज काफी कमजोर है। मांग होने से बिनौला तेल में सुधार है। मूंगफली का दाम आयातित सूरजमुखी तेल से 10-12 रुपये किलो सस्ता है और इस वजह से मांग होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। मूंगफली और बिनौला तेल की पूर्ति और इसके औद्योगिक मांग को भी अपेक्षाकृत सस्ते पाम-पामोलीन तेल से पूरा किया जा रहा है। इस वजह से पाम-पामोलीन तेल की मांग बढ़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम में भी मजबूती दिखी।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,525-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,625-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,480-2,780 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,550-2,650 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,550-2,695 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,000-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,850-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में