Defence penny Stock: डिफेंस सेक्टर में एंट्री के बाद इस स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी, 36 रुपये तक पहुंचा भाव
Defence penny Stock: डिफेंस सेक्टर में एंट्री के बाद इस स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी, 36 रुपये तक पहुंचा भाव

(Defence penny Stock, Image Credit: IBC24 News Customize)
- शेयर प्राइस 5% चढ़कर 36.02 रुपये पर पहुंचा
- कंपनी 670 मिलियन रुपये से डिफेंस में एंट्री कर रही है
- ‘मेक इन इंडिया’ पहल से डिफेंस सेक्टर में संभावनाएं
Defence penny Stock: हाल ही में तिरुपति फोर्ज लिमिटेड के स्टॉक में अच्छी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद, इस पेनी स्टॉक ने आज 15 मई 2025 को 5% का अपर सर्किट लगाया और शेयर की कीमत 36.02 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 373.46 करोड़ रुपये है और इसने पिछले एक साल में 93.3% का रिटर्न दिया है। इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा डिफेंस सेक्टर में एंट्री की ऐलान है, जिसमें वह 670 मिलियन रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।
डिफेंस सेक्टर में एंट्री
अब तिरूपति फोर्ज अपने बिजनेस पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में कदम रखने वाली है, जिससे घरेलू बाजार पर उसका फोकस बढ़ेगा। पहले कंपनी अपने 55% राजस्व के लिए विदेशी एक्सपोर्ट पर निर्भर थी, लेकिन अमेरिकी टैरिफ जैसे वैश्विक कारणों की वजह से अब वह घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

बिजनेस में लचीलापन पर जोर
वैश्विक चुनौतियों के बीच तिरूपति फोर्ज रणनीतिक बदलाव से गुजर रही है। कंपनी अब लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन और बिजनेस में लचीलापन लाने पर जोर दे रही है। डिफेंस सेक्टर को चुनना कंपनी के लिए बहुत बड़ा कदम है, क्योंकि इसमें सरकारी सपोर्ट भी मजबूत है और यह सेक्टर में काफी तेजी से बढ़ रहा है।
मेक इन इंडिया से मजबूती मिलेगी
भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल और डिफेंस बजट में वृद्धि से इस सेक्टर में अच्छी संभावनाएं हैं। सरकार ने डिफेंस के लिए रिकॉर्ड 6.8 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए है और इसका 75 फीसदी हिस्सा घरेलू निर्माताओं के लिए तय है। भारत आगामी 5 वर्षों में 130 अरब डॉलर रक्षा के क्षेत्र में खर्च करने की योजना बनाई है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी डिफेंस बजट 2028 तक 2,546.9 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस सेक्टर को और ज्यादा मजबूती देगा।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शेयर ने 5% का अपर सर्किट लगाया और 36.02 रुपये तक पहुंच गया।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Defence penny stock: After entry in defence sector, this stock saw tremendous growth, price reached Rs 36
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm