दिल्ली बजट: महिला कल्याण के लिए 7,406 करोड़ रुपये का प्रावधान

दिल्ली बजट: महिला कल्याण के लिए 7,406 करोड़ रुपये का प्रावधान

दिल्ली बजट: महिला कल्याण के लिए 7,406 करोड़ रुपये का प्रावधान
Modified Date: March 24, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: March 24, 2026 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7,406 करोड़ रुपये आवंटित किए। बजट में 1,000 महिलाओं को ई-ऑटो परमिट, 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल और महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने के लिए ‘रानी हाट’ स्थापित करने जैसी कई घोषणाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का प्रस्ताव रखा, जिसके तहत बेटियों के खातों में जन्म से स्नातक तक कुल 61,000 रुपये जमा किए जाएंगे, जो अवधि पूरी होने पर 1.20 लाख रुपये हो जाएंगे। इस योजना के लिए 128 करोड़ रुपये का प्रावधान है। साथ ही, ‘दुर्गा’ योजना के तहत 1,000 महिलाओं और 100 ट्रांसजेंडर को नए ई-तिपहिया परमिट दिए जाएंगे।

बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये और होली-दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए 260 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा, डीटीसी बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर की मुफ्त यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपये और शहर में 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

घरेलू हिंसा या अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत से 11 नए ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी केंद्र) बनाए जाएंगे।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में