शह मात The Big Debate: रेड टेरर.. फाइनल सरेंडर, डेडलाइन से पहले पापाराव का आत्मसमर्पण, क्या अब अर्बन नक्सलियों के धरपकड़ का चलेगा अभियान?
Paparao Surrender News: बीजापुर से मंगलवार को कुटरू थाने में नक्सली लीडर पापाराव ने 17 साथियों के साथ किया सरेंडर किया।
Paparao Surrender News/Image Credit: IBC24.in
- नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन 31 मार्च में बस अब 6-से 7 दिन शेष हैं।
- नक्सली लीडर पापाराव ने 17 साथियों के साथ किया सरेंडर किया।
- कुल 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर जिसमें 10 पुरुष, 8 महिला नक्सली शामिल हैं।
Paparao Surrender News: रायपुर: बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन 31 मार्च में बस अब 6-से 7 दिन शेष हैं। इसी बीच टॉप नक्सल लीडर्स के सरेंडर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट मिला। बीजापुर से मंगलवार को कुटरू थाने में नक्सली लीडर पापाराव ने 17 साथियों के साथ किया सरेंडर किया। कुल 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर जिसमें 10 पुरुष, 8 महिला नक्सली शामिल हैं। पापाराव के सरेंडर की पुष्टि करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा कि अब प्रदेश में – पापाराव के लेवल या उसके नीचे का कोई नक्सली लीडर नहीं बचा है। एरिया लेवल मेंबर्स कहीं न कहीं सेटल हैं…वर्दी और हथियार छोड़ चुके हैं…40-45 ऐसे नाम रिकॉर्ड में हैं, लेकिन वो तेलंगाना में सक्रिय हैं।
3 इधर, विपक्ष का मानना है कि अब भी 15 से 20 गुना ऐसे नक्सली बचे हैं जो पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने सवाल उठाया कि नक्सलियों द्वारा डंप हथियार कहां है, नक्सलियों ने जो वसूली की है उस राशि का क्या हुआ? तो नक्सलवाद के ताबूत में क्या ये आखिरी कील है या फिर अब भी कुछ बाकी है जिसका सामने आना जरूरी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: आंदोलन का आगाज, आखिर शिक्षक क्यों नाराज? अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र, पूर्व मंत्री ने लगाए सरकार पर लगाए आरोप, भाजपा ने दिया करारा जवाब
- Sonia Gandhi Health News : सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात इस अस्पताल में हुई भर्ती, साथ में राहुल और प्रियंका मौजूद
- Puch AI MOU Controversy: 50 लाख की रेवेन्यू वाली कंपनी के साथ कैसे हो सकती है 25 हजार करोड़ की डील? Puch AI विवाद की सीएम योगी ने बताई सच्चाई, जानें यहां सबकुछ

Facebook


