BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Lockdown Latest News: क्या भारत में भी लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट के बीच दुनिया के इन देशों में लगाए कड़े प्रतिबंध, यहां जानें क्या है Energy Lockdown?

क्या भारत में भी लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट के बीच दुनिया के इन देशों में लगाए कड़े प्रतिबंध, Lockdown Latest News: Energy lockdown in many countries of world

Lockdown Latest News: क्या भारत में भी लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट के बीच दुनिया के इन देशों में लगाए कड़े प्रतिबंध, यहां जानें क्या है Energy Lockdown?
Deepak Sahu
Published: 24 Mar 2026 | 9:27 pmModified: 25 Mar 2026 | 12:52 am

नई दिल्ली। Lockdown Latest News पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने अब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट की आशंका को गहरा कर दिया है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बिगड़ते हालात और ईरान, अमेरिका व इज़राइल के बीच टकराव का सीधा असर तेल सप्लाई पर पड़ रहा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो कई देशों को ऊर्जा बचाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं। हालांकि इसे औपचारिक रूप से “लॉकडाउन” नहीं कहा जा रहा, लेकिन हालात ऐसे बन रहे हैं जिन्हें आम तौर पर ‘एनर्जी लॉकडाउन’ की स्थिति माना जा रहा है। एनर्जी लॉकडाउन कोई आधिकारिक शब्द नहीं है, लेकिन हालात को समझाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऊर्जा बचाने के लिए कई देशों ने रोजमर्रा की गतिविधियों में बदलाव शुरू कर दिया है। पाकिस्तान, थाईलैंड, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में काम के दिन घटाए जा रहे हैं, एयर कंडीशनर के उपयोग पर सीमा तय की गई है और स्कूल-कॉलेजों को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया जा रहा है। मकसद ईंधन की खपत कम करना है। ऊर्जा संकट का असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी साफ दिख रहा है। खाड़ी क्षेत्र में हवाई मार्ग प्रभावित होने से उड़ानों में कटौती हुई है। कुछ देशों में निजी वाहनों के इस्तेमाल पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने भी सुझाव दिया है कि वाहन चालकों को गति कम रखनी चाहिए और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाना चाहिए।

ये है भारत में स्थिति और तैयारी

Lockdown Latest News भारत में फिलहाल बिजली आपूर्ति सामान्य है, लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर दबाव महसूस किया जा रहा है। एलपीजी सप्लाई पर असर की आशंका के बीच वितरण प्रणाली में बदलाव पर विचार हो रहा है। आईटी सेक्टर की कुछ कंपनियां, जैसे HCLTech और Cognizant, फिर से हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम मॉडल की ओर लौट रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंता भी बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि यह समय देश के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। उन्होंने राज्यों से समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों और क्रू की मौजूदगी चिंता का विषय है और इससे व्यापारिक आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

संकेत साफ, सतर्कता जरूरी

भारत में फिलहाल किसी तरह के लॉकडाउन जैसे कदम नहीं उठाए गए हैं, लेकिन हालात यह संकेत दे रहे हैं कि ऊर्जा की बचत आने वाले समय में बड़ी जरूरत बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि संकट लंबा खिंचा, तो आम लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में अभी से सतर्कता और समझदारी ही सबसे बड़ा उपाय है।

इन्हें भी पढ़ेंः-
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Lockdown Latest News: Energy lockdown in many countries of world

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm