खादी कामगारों के लिए योजना लागू करेगी दिल्ली सरकार
खादी कामगारों के लिए योजना लागू करेगी दिल्ली सरकार
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली सरकार ने बुधवार को खादी कामगारों के लिए एक कौशल विकास योजना की घोषणा की, जिसका मकसद अगले दो साल में 16,000 से ज़्यादा कारीगरों और उनके परिवारों को फ़ायदा पहुंचाना है।
दिल्ली खादी कौशल विकास योजना को दिल्ली खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) लागू करेगा।
इस पहल के तहत, प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर दिन 400 रुपये का भत्ता मिलेगा, साथ ही खाना और स्व-रोजगार और उद्यम गतिविधि को समर्थन देने के लिए मुफ्त ‘टूल किट’ भी मिलेंगे।
एक सरकारी बयान के अनुसार, इस योजना की एक खास बात एक ‘ई-कैटलॉग प्लेटफ़ॉर्म’ की पेशकश है, जिसके तहत हर प्रशिक्षित कारीगर को उत्पादों को दिखाने और बाजार संपर्क को मज़बूत करने के लिए डिजिटल पहुंच प्रदान की जाएगी। यह देश में राज्य खादी बोर्ड के बीच इस तरह की पहली पहल है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


