नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चर्चा जारी
नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चर्चा जारी
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन जमा कर दिया है और परिचालन शुरू करने की तैयारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए विमानन और सुरक्षा नियामकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इसके साथ ही एनआईए ने एक बयान में कहा, 'हम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए राज्य सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं।'
नोएडा के जेवर में विकसित हो रहे इस हवाई अड्डे का परिचालन इस साल अप्रैल से शुरू होना था। पहले चरण में इस हवाई अड्डे की क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी।
ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) इस हवाई अड्डे का विकास कर रही है।
इस परियोजना की आधारशिला नवंबर, 2021 में रखी गई थी और दिसंबर, 2024 में सत्यापन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी हुई थी।
एनआईए ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) हवाई यातायात नियंत्रण टॉवर में अपने काम में प्रगति कर रहा है, और यात्री टर्मिनल एवं संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है।
बयान के मुताबिक, 'एनआईए ने एयरोड्रम लाइसेंस के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है और एयरोड्रम सूचना प्रकाशन (एआईपी) के प्रकाशन सहित सभी आवश्यक कदमों को पूरा करने के लिए विमानन और सुरक्षा नियामकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए राज्य सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं।'
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चर्चा जारी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm