BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

New Renault Duster 2026: फिर धूम मचाएगी Renault Duster… नए फीचर्स और दमदार डिजाइन के साथ इस तारीख को हो रही है लॉन्च!

Renault ने नई जनरेशन Duster का टीजर जारी किया है। यह आइकॉनिक SUV 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगी। नए डिजाइन, एडवींस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ …

(New Renault Duster 2026 / Image Credit: Renault)

(New Renault Duster 2026 / Image Credit: Renault)

Chandrakant Dewangan
Published: 30 Dec 2025 | 2:46 pmModified: 30 Dec 2025 | 3:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. 2012 की आइकॉनिक SUV Duster की शानदार वापसी।
  2. नया प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन।
  3. बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स।

नई दिल्ली: New Renault Duster 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसी माहौल में Renault India ने अपनी चर्चित SUV Duster का टीजर जारी कर दिया है। 2012 में इस सेगमेंट की शुरुआत करने वाली Duster अब करीब एक दशक बाद बिल्कुल नए रूप में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने इसे 'एक आइकॉन की वापसी' करार दिया है और इसकी लॉन्च डेट 26 जनवरी 2026 तय की गई है।

टीजर से मिली डिजाइन की पहली झलक

Renault द्वारा जारी टीजर में नई Duster के रियर प्रोफाइल की झलक दिखाई गई है। इससे साफ होता है कि आने वाली SUV पहले से ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड डिजाइन के साथ आएगी। इसमें कनेक्टेड टेललैंप, नए LED DRLs और ऊंची रूफ रेल्स नजर आती हैं। कुल मिलाकर, नई Duster अपने पुराने रग्ड कैरेक्टर को बनाए रखते हुए अब ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक पेश करेगी।

New Renault Duster 2026: फीचर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

नई जनरेशन Renault Duster में फीचर्स के स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, Arkamys साउंड सिस्टम, पावर ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

New Renault Duster 2026: सेफ्टी पर खास फोकस

सेफ्टी के मामले में भी नई Duster काफी मजबूत नजर आती है। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाने की संभावना है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे यह SUV फैमिली यूज के लिए और सुरक्षित बनेगी।

कीमत और मुकाबला

फिलहाल Renault ने इंजन ऑप्शंस को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन भारतीय बाजार के लिए इसमें पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। कीमत की बात करें तो नई Duster की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। लॉन्च के बाद इसकी Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी SUVs से कड़ी टक्कर होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नई जनरेशन Renault Duster को 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: New Renault Duster 2026: Renault Duster will make a splash again, Launching on this date with new features and a powerful design!

ऑटोमोबाइल न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm