इमामी को सितंबर तिमाही में 185 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

इमामी को सितंबर तिमाही में 185 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

इमामी को सितंबर तिमाही में 185 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 29, 2021 7:13 pm IST

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (भाषा) तेल, क्रीम जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी इमामी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 185.25 करोड़ रुपये हो गया। आय में वृद्धि और लागत में कमी लाने के उपायों से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

इमामी ने शुकव्रार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 118.45 करोड़ रुपये था।

कंपनी को जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में 788.84 करोड़ रुपये की आय हुई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 734.82 करोड़ रुपये थी।

इमामी ने बताया कि निदेशक मंडल ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले पूर्ण चुकता शेयर पर चार रुपये रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में