एस्सार समूह की ब्रिटेन के स्टैनलो रिफाइनरी परिसर में 4.3 अरब पाउंड के निवेश की योजना

एस्सार समूह की ब्रिटेन के स्टैनलो रिफाइनरी परिसर में 4.3 अरब पाउंड के निवेश की योजना

एस्सार समूह की ब्रिटेन के स्टैनलो रिफाइनरी परिसर में 4.3 अरब पाउंड के निवेश की योजना
Modified Date: August 3, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: August 3, 2026 3:44 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) एस्सार समूह ने कहा है कि ब्रिटेन के स्टैनलो विनिर्माण परिसर के अधिग्रहण के 15 साल के भीतर रिफाइनरी के उन्नयन में कुल एक अरब पाउंड का निवेश हो चुका है और अब इसे ऊर्जा कायाकल्प केंद्र में बदलने के लिए 4.3 अरब पाउंड की परियोजनाओं की योजना पर काम जारी है।

समूह ने सोमवार को बयान में कहा कि 2011 में अधिग्रहण किए जाने के बाद स्टैनलो परिसर में किए गए निवेश से इसे एकल-प्रणाली संचालन में बदला गया है, कच्चे तेल की विभिन्न श्रेणियों को संसाधित करने की क्षमता बढ़ाई गई है और कैटेलिटिक क्रैकर को उन्नत किया गया है। इससे यह परिसंपत्ति एक रणनीतिक रिफाइनिंग इकाई के रूप में अपनी भूमिका बनाए रखने में सक्षम रही है।

स्टैनलो का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स ने हाल ही में 10 करोड़ पाउंड के रिफाइनरी रखरखाव का काम पूरा किया, जिससे उत्पादन क्षमता में करीब आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने 7.09 करोड़ पाउंड के निवेश से ब्रिटेन की पहली ‘हाइड्रोजन-रेडी’ रिफाइनरी भट्टी भी शुरू की है।

समूह ने कहा कि स्वतंत्र आकलन में पाया गया है कि स्टैनलो से प्रत्यक्ष, परोक्ष और सहायक रोजगार को मिलाकर लगभग 5,000 नौकरियां सृजित हुई हैं और ब्रिटेन की आपूर्ति शृंखला पर 42.6 करोड़ पाउंड का खर्च किया जाता है।

आगे की योजना के तहत कंपनी अपने खुदरा नेटवर्क का विस्तार करते हुए रिफाइनरी से सीधे आपूर्ति वाले 800 नए केंद्र विकसित करने, 4.3 अरब पाउंड की कार्बन कटौती परियोजनाओं को आगे बढ़ाने तथा हाइड्रोजन-आधारित ऊर्जा से संचालित डेटा केंद्र विकसित करने की संभावनाएं तलाश रही है।

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन के चेयरमैन प्रशांत रूइया ने कहा, “स्टैनलो के अधिग्रहण के 15 वर्ष पूरे होना हमारे लिए गर्व का विषय है। यह निवेश योजना ब्रिटेन की ऊर्जा परिवर्तन प्रक्रिया को गति देगी, दीर्घकालिक आर्थिक मूल्य सृजित करेगी और हजारों कुशल रोजगार पैदा करेगी।”

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में