वित्त मंत्री ने एआईआईबी अध्यक्ष से की मुलाकात

वित्त मंत्री ने एआईआईबी अध्यक्ष से की मुलाकात

वित्त मंत्री ने एआईआईबी अध्यक्ष से की मुलाकात
Modified Date: March 2, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: March 2, 2026 9:11 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एशियन अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की और सदस्य देशों में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने और जियायी ने भारत-एआईआईबी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।’

वित्त मंत्री ने कहा कि सदस्य देशों, खासकर कम आय वाले देशों में, नए और नवाचार आधारित वित्तीय तथा गैर-वित्तीय साधनों के माध्यम से निवेश बढ़ाया जाना चाहिए।

एआईआईबी में भारत की हिस्सेदारी 8.5 प्रतिशत है और वह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा हिस्सेदार है। चीन की हिस्सेदारी 30.5 प्रतिशत है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में