आईपीओ लाने की तैयारी कर रही फ्लिपकार्ट अब भारतीय पते वाली कंपनी

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही फ्लिपकार्ट अब भारतीय पते वाली कंपनी

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही फ्लिपकार्ट अब भारतीय पते वाली कंपनी
Modified Date: March 9, 2026 / 08:08 pm IST
Published Date: March 9, 2026 8:08 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपना पता (डोमिसाइल) आधिकारिक तौर पर भारत स्थानांतरित कर लिया है।

कंपनी को अपने आंतरिक पुनर्गठन के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब ‘फ्लिपकार्ट इंटरनेट’ इस पूरे समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी बन गई है।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा कि वह अब पूरी तरह से भारतीय कंपनी के रूप में विकास के अगले चरण की ओर देख रही है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘फ्लिपकार्ट को अपने आंतरिक पुनर्गठन के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है, जिसके अनुसार अब फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड इस समूह की मुख्य इकाई है।’

यह कदम कंपनी के नियोजित आईपीओ से पहले भारत में अपनी जड़ें वापस लाने की प्रक्रिया को पूरा करता है।

कंपनी ने इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में