NDMA Alert System : फोन पर अचानक गूंजी तेज़ बीप? क्या आप भी हैं खतरे में? जानें क्यों ये वायरल अलर्ट है आपके लिए ज़रूरी

देशभर में मोबाइल पर अचानक आए इमरजेंसी अलर्ट मैसेज से लोग हैरान हो गए, लेकिन यह सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक टेस्ट है, जिसका उद्देश्य आपदा के समय त्वरित सूचना देना है।

NDMA Alert System : फोन पर अचानक गूंजी तेज़ बीप? क्या आप भी हैं खतरे में? जानें क्यों ये वायरल अलर्ट है आपके लिए ज़रूरी

NDMA Alert System / Image Source : SCREENSHOT

Modified Date: May 2, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: May 2, 2026 12:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देशभर में मोबाइल पर आया इमरजेंसी अलर्ट, लोग हुए हैरान
  • DoT और NDMA कर रहे हैं नए अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग
  • आपदा के समय तुरंत चेतावनी देने के लिए तैयार किया जा रहा सिस्टम

नई दिल्ली : NDMA Alert System आज देशभर के मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज़ बीप की आवाज़ आई और स्क्रीन पर एक इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज फ्लैश हुआ, जिसे देखकर कई लोग हैरान और परेशान हो गए। अगर आपके फोन पर भी यह मैसेज आया है, तो घबराने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है। यह कोई खतरा नहीं है, बल्कि भारत सरकार का दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मिलकर एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण कर रहे हैं, जो पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया है।

Mobile Alert Test आखिर क्यों हो रही है ये टेस्टिंग ?

सरकार इस सिस्टम को इसलिए तैयार कर रही है ताकि भविष्य में भूकंप, सुनामी, भारी बाढ़ या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा के समय लोगों को तुरंत सचेत किया जा सके। यह सिस्टम ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक पर काम करता है, जो बिना नेटवर्क को धीमा किए एक साथ किसी विशेष इलाके के लाखों लोगों के फोन पर अलर्ट भेज सकता है। अभी यह सिर्फ टेस्टिंग का दौर है, इसलिए सरकार अलग-अलग मोबाइल टावरों की क्षमता चेक कर रही है, जिसकी वजह से आपको एक ही मैसेज हिंदी, अंग्रेजी या अपनी स्थानीय भाषा में बार-बार मिल सकता है।

ऐसे बंद करे आवाज़

आपको इस मैसेज को देखकर परेशान होने या किसी भी तरह से इसका जवाब देने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह पूरा परीक्षण सभी की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में असली आपदा के समय यह सिस्टम सही तरीके से काम कर सके। यदि आप भविष्य में इन टेस्ट मैसेज को नहीं देखना चाहते हैं, तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Safety and Emergency’ के अंदर ‘Wireless Emergency Alerts’ पर क्लिक करके ‘Test Alerts’ को बंद कर सकते हैं। यह सिर्फ एक तैयारी है, डरने की कोई बात नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..