Madhya Pradesh New Political Appointments : मध्य प्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियों का दौर, कई दिग्गजों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

मध्य प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़े फेरबदल के साथ नई नियुक्तियों की सूची जारी की है, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Madhya Pradesh New Political Appointments : मध्य प्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियों का दौर, कई दिग्गजों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

CG BJP Core Group News/ Image Source : X


Reported By: Vivek Pataiya,
Modified Date: May 2, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: May 2, 2026 11:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में बड़ा फेरबदल
  • एक दर्जन से अधिक संस्थाओं में नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त
  • पिछले चार दिनों से लगातार हो रही हैं राजनीतिक नियुक्तियां

भोपाल : Madhya Pradesh New Political Appointments मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक संस्थाओं के लिए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी सौपीं गई है।

MP Government Boards इन दिग्गजों को मिली ज़िम्मेदारी

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रमुख नियुक्तियों कुछ इस प्रकार है :

  • डॉ. राघवेंद्र शर्मा: अध्यक्ष, योग आयोग
  • संदीप जैन: अध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण
  • वीरेंद्र गोयल: अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण
  • पंकज जोशी: अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
  • राकेश जादौन: उपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
  • प्रभु दयाल कुशवाहा: अध्यक्ष, कुश समाज कल्याण बोर्ड
  • ओम जैन: अध्यक्ष, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
  • कौशल शर्मा: अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान
  • विनोद गोटिया: अध्यक्ष, तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण

पिछले चार दिनों से हो रही नियुक्तियां

राज्य शासन द्वारा इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों को शासन के कामकाज को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद अब संबंधित पदाधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब यह है की पिछले चार दिनों से सरकार विभिन्न निगमों, बोर्डों और विकास प्राधिकरणों में लगातार अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियां कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.