Flipkart Summer Sale 2026: फ्लिपकार्ट ने खोला बचत का खजाना! स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऐसे ऑफर कि, देखकर आप भी खरीदारी से खुद को रोक नहीं पाएंगे!

Flipkart Summer Sale 2026: Flipkart Summer Sale आज आधी रात से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। हालांकि Black और Plus मेंबर्स को यह सेल पहले से ही मिल रही है। इस सेल में स्मार्टफोन और कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर आकर्षक ऑफर के साथ खरीदारी का मौका मिलेगा।

Flipkart Summer Sale 2026: फ्लिपकार्ट ने खोला बचत का खजाना! स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऐसे ऑफर कि, देखकर आप भी खरीदारी से खुद को रोक नहीं पाएंगे!

(Flipkart Summer Sale 2026/ Image Credit: Flipkart)

Modified Date: May 8, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: May 8, 2026 6:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Flipkart Summer Sale आज आधी रात से सभी के लिए शुरू।
  • Black और Plus मेंबर्स को पहले से अर्ली एक्सेस मिला।
  • स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट।

नई दिल्ली: Flipkart Summer Sale 2026: Flipkart Summer Sale आज आधी रात से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने जा रही है। हालांकि Flipkart Black और Plus मेंबर्स को यह सेल पहले से ही 24 घंटे की अर्ली एक्सेस के साथ मिल रही है। इस दौरान उन्हें खास ऑफर्स और अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन पर भारी छूट

इस सेल में Apple, Realme, Poco, Vivo और Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। साथ ही स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, AC, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट दी जा रही है। यह सेल Amazon Great Summer Sale के साथ सीधी टक्कर में है।

Black और Plus मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा फायदा

Flipkart Black और Plus मेंबर्स को अतिरिक्त लाभ मिल रहे हैं। SBI कार्ड से 15% इंस्टेंट डिस्काउंट, होम अप्लायंसेज और वियरेबल्स पर अतिरिक्त छूट, और स्मार्टवॉच पर स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और ऑडियो डिवाइस पर भी हजारों रुपये तक की बचत का मौका है।

Apple और अन्य ब्रांड्स पर ऑफर्स

सेल में Apple iPhone 17 और Apple Watch SE 3 जैसी डिवाइस भी डिस्काउंट के साथ मिलेंगी। वहीं Redmi Pad 2 Pro 5G और Vivo, Realme, Poco जैसे ब्रांड्स के फोन भी सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे। कुछ डिवाइस पर बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस मिलाकर और भी ज्यादा बचत की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।