ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाायदा कीमतों में मामूली तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 14, 2020 1:37 pm IST

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) हाजिर मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा वायदा भाव 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 603.30 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये तांबा का भाव 1.55 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 603.30 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 5,136 लॉट के लिये सौदे किये गये।

विश्लेषको ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय, हाजिर मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में