एफएसएसएआई ने रेड बुल, पेप्सिको समेत छह एनर्जी ड्रिंक ब्रांड को नोटिस जारी किया
एफएसएसएआई ने रेड बुल, पेप्सिको समेत छह एनर्जी ड्रिंक ब्रांड को नोटिस जारी किया
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने एनर्जी ड्रिंक बेचने वाली रेड बुल और पेप्सिको इंडिया सहित छह कंपनियों को गलत ब्रांडिंग और गुमराह करने वाले दावों के लिए नोटिस जारी किए हैं।
नियामक ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ‘‘गलत ब्रांडिंग और ‘एनर्जी ड्रिंक’ होने का दावा करने वाले कई ‘बेवरेज ब्रांड’ को नोटिस जारी किए हैं।’’
ये छह ब्रांड हैं — रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, पेप्सिको का एड्रेनालाईन रश एनर्जी ड्रिंक, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का ‘कैम्पा एनर्जी ड्रिंक- गोल्ड बूस्ट’, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी और कोका-कोला समर्थित मॉन्स्टर एनर्जी।
इन छह ब्रांड से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।
एफएसएसएआई ने कहा कि उसने ‘एनर्जी ड्रिंक’ या इसी तरह के उत्पादों के लिए कोई मानक तय नहीं किया है।
नियामक ने कहा कि इन ब्रांड ने ‘‘उत्पाद की ब्रांडिंग और लेबलिंग पर ‘एनर्जी ड्रिंक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके विपणन किया है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


