ग्नेलमार्क लाइफ में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा को 5,651.5 करोड़ रुपये में बेचेगी ग्लेनमार्क फार्मा
ग्नेलमार्क लाइफ में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा को 5,651.5 करोड़ रुपये में बेचेगी ग्लेनमार्क फार्मा
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दवा कंपनी ग्लेनमार्क फॉर्मास्युटिकल्स अपनी अनुषंगी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75 हिस्सेदारी निरमा लि. को बेचेगी। यह सौदा 5,651.5 करोड़ रुपये बैठेगा।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।
ग्लेनमार्क फॉमास्युटिकल्स ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 21 सितंबर, 2023 को हुई बैठक में ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के 9,18,95,379 शेयर यानी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा लि. को बेचने की मंजूरी दी है।’’
यह बिक्री 615 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गयी है। इससे कुल मिलाकर यह सौदा 5,651.5 करोड़ रुपये का है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


