सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली

सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली

सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली
Modified Date: September 20, 2023 / 06:33 pm IST
Published Date: September 20, 2023 6:33 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 300 रुपये लुढ़ककर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,929 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी की कीमत चढ़कर 23.20 डॉलर प्रति औंस रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि आज ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजों से पहले व्यापारियों के सतर्क रुख अपनाने और सौदे कम करने से जिंस बाजार में सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में