आरंभिक हानि के बाद सोना वायदा कीमतों में तेजी

आरंभिक हानि के बाद सोना वायदा कीमतों में तेजी

आरंभिक हानि के बाद सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: June 30, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: June 30, 2026 8:11 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच व्यापारियों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर दृष्टिकोण का पुनर्मूल्यांकन किए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव शुरुआती गिरावट से उबरकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 196 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,42,598 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आरंभ में इसकी नकारात्मक शुरुआत हुई थी।

सोमवार को यह अनुबंध 1,42,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 4,044.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में