वायदा कारोबार में सोना 248 रुपये टूटकर 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
वायदा कारोबार में सोना 248 रुपये टूटकर 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने का भाव 248 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 248 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 1,026 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग सोने की कीमतों में गिरावट की वजह रही।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.23 प्रतिशत टूटकर 3,985.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


