Gold Rate 04 May 2026: चुनावी नतीजों के बीच सोने की कीमतें लुढ़कीं, 1.13 लाख के आसपास पहुंचा भाव, खरीदारों के चेहरे खिले!

Ads

Gold Rate 04 May 2026: पिछले एक सप्ताह में सोने के दामों में गिरावट आई है। जहां 18 कैरेट सोने की कीमत 2,180 रुपये घट गए, 22 कैरेट 2,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 2,960 रुपये सस्ते हो गए हैं। वहीं चांदी 5,000 रुपये महंगी हुई। घरेलू और वैश्विक कारण कीमतों को प्रभावित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:55 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:56 AM IST

(Gold Rate 04 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज
  • 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सभी में कमी
  • एक सप्ताह में सोना ₹2,000–₹3,000 तक सस्ता

नई दिल्ली: Gold Rate 04 May 2026 in India: आज सोमवार को सप्ताह की शुरुआत के साथ ही देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सभी प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे बाजार में हल्की राहत का माहौल बन गया है।

साप्ताहिक स्तर पर गिरावट

पिछले एक सप्ताह में सोने के दामों में और भी ज्यादा गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोना करीब 2,960 रुपये, 22 कैरेट 2,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 2,180 रुपये तक सस्ता हुआ है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 11,349 ₹ 11,350 ₹ -1
8 ग्राम ₹ 90,792 ₹ 90,800 ₹ -8
10 ग्राम ₹ 1,13,490 ₹ 1,13,500 ₹ -10
100 ग्राम ₹ 11,34,900 ₹ 11,35,000 ₹ -100

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • आज मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,190 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का भाव 1,16,790 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
  • अहमदाबाद और भोपाल इन दोनों शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,51,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,13,490 ₹ 1,38,490 ₹ 1,51,220
मुंबई ₹ 1,13,190 ₹ 1,38,340 ₹ 1,50,920
अहमदाबाद ₹ 1,13,290 ₹ 1,38,390 ₹ 1,51,020
चेन्नई ₹ 1,16,790 ₹ 1,39,990 ₹ 1,52,720
कोलकाता ₹ 1,13,190 ₹ 1,38,340 ₹ 1,50,920
हैदराबाद ₹ 1,13,190 ₹ 1,38,340 ₹ 1,50,920
रायपुर ₹ 1,13,190 ₹ 1,38,340 ₹ 1,50,920
भोपाल ₹ 1,13,290 ₹ 1,38,390 ₹ 1,51,020
लखनऊ ₹ 1,13,490 ₹ 1,38,490 ₹ 1,51,220
चंडीगढ़ ₹ 1,13,490 ₹ 1,38,490 ₹ 1,51,220

चांदी के दाम में हलचल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 4 मई की सुबह चांदी करीब 100 रुपये गिरकर 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये महंगी भी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

ग्लोबल और घरेलू फैक्टर्स का असर

देश में सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और सप्लाई से नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों से भी प्रभावित होती हैं। डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय भाव और आर्थिक अनिश्चितताएं इन धातुओं की कीमतों को लगातार बदलती रहती हैं। इस वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
04 मई 2026 ₹ 15,122 -1 ₹ 13,849 -1
03 मई 2026 ₹ 15,123 0 ₹ 13,850 0
02 मई 2026 ₹ 15,123 48 ₹ 13,850 30
01 मई 2026 ₹ 15,075 -213 ₹ 13,820 -195
30 अप्रैल 2026 ₹ 15,288 229 ₹ 14,015 210
29 अप्रैल 2026 ₹ 15,059 -49 ₹ 13,805 -45
28 अप्रैल 2026 ₹ 15,108 -278 ₹ 13,850 -255
27 अप्रैल 2026 ₹ 15,386 -33 ₹ 14,105 -30
26 अप्रैल 2026 ₹ 15,419 0 ₹ 14,135 0
25 अप्रैल 2026 ₹ 15,419 0 ₹ 14,135 0

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने की कीमत क्यों गिरी?

घरेलू और वैश्विक बाजार के दबाव के कारण सोने के दामों में हल्की गिरावट आई है।

एक सप्ताह में सोने में कितनी गिरावट हुई?

24 कैरेट करीब ₹2,960, 22 कैरेट ₹2,850 और 18 कैरेट ₹2,180 तक सस्ता हुआ है।

क्या सभी शहरों में सोने के दाम समान हैं?

नहीं, अलग-अलग शहरों में टैक्स और डिमांड के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर रहता है।

चांदी के दाम का क्या हाल है?

आज चांदी में हल्की गिरावट है, लेकिन एक सप्ताह में यह करीब ₹5,000 महंगी हुई है।