Gold Rate Today 27 August 2026: राखी पर बहनों की बल्ले-बल्ले! त्योहार से पहले 1.51 लाख के नीचे आया ये कैरेट वाला सोना, अब लोगों की खुशियां होंगी दोगुनी
Gold Rate Today 27 August 2026: कई हफ्तों की तेज बढ़त के बाद निवेशकों मुनाफा कमाने के लिए सोने की बिकवाली की, जिससे इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर की मजबूती भी इसका एक कारण है। देश में सोने-चांदी के भाव घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण भी प्रभावित होते हैं।
(Gold Rate Today 27 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
- रक्षाबंधन से पहले सोना सस्ता
- सोने में मुनाफावसूली का असर
- डॉलर की मजबूती बनी वजह
नई दिल्ली: Gold Rate Today 27 August 2026: रक्षाबंधन के एक दिन पहले गुरुवार 27 अगस्त को देश में सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड के रेट करीब 1,63,740 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कई हफ्तों की तेज बढ़ोतरी के बाद सोने में मुनाफावसूली को गिरावट की बड़ी वजह मानी जा रही है। इसके अलावा डॉलर में मजबूती का असर भी सोने के भाव (Gold Price Today) में देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,619.21 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,50,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में भी 22 कैरेट सोना 1,50,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,63,790 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शहरों के बीच कीमतों में थोड़ा अंतर स्थानीय बाजार और अन्य लागतों के कारण हो सकता है।
प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)
| शहर | 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,63,890 | ₹ 1,50,240 | ₹ 1,22,950 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,63,740 | ₹ 1,50,090 | ₹ 1,22,800 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,63,740 | ₹ 1,50,090 | ₹ 1,22,800 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,63,740 | ₹ 1,50,090 | ₹ 1,27,790 |
| Bengaluru Gold Rate Today | ₹ 1,63,740 | ₹ 1,50,090 | ₹ 1,22,800 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,63,740 | ₹ 1,50,090 | ₹ 1,22,800 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,63,890 | ₹ 1,50,240 | ₹ 1,22,950 |
| Patna Rate Today | ₹ 1,63,790 | ₹ 1,50,140 | ₹ 1,22,850 |
| Jaipur Gold Rate Today | ₹ 1,63,890 | ₹ 1,50,240 | ₹ 1,22,950 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,63,790 | ₹ 1,50,140 | ₹ 1,22,850 |
चांदी के भाव में भी कमजोरी
सोने के साथ चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी गिरावट दर्ज की गई है। 27 अगस्त की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 68.50 डॉलर प्रति औंस रही। यानी रक्षाबंधन से पहले दोनों प्रमुख कीमती धातुओं के भाव में हल्की नरमी देखने को मिल रही है।
घरेलू और वैश्विक कारकों का असर
सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Prices) केवल भारत के घरेलू बाजार से तय नहीं होतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल का भी इन पर सीधा असर पड़ता है। डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक स्थिति और निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे कई कारक कीमतों को प्रभावित करते हैं। हाल की तेज तेजी के बाद मुनाफावसूली बढ़ने से सोने पर दबाव आया है। ऐसे में त्योहार से पहले खरीदारी करने वाले ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सोने के भाव
| दिनांक | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव |
| 27 अगस्त 2026 | ₹ 16,389 | ₹ -1 | ₹ 15,024 | ₹ -1 |
| 26 अगस्त 2026 | ₹ 16,390 | ₹ 0 | ₹ 15,025 | ₹ 0 |
| 25 अगस्त 2026 | ₹ 16,390 | ₹ -22 | ₹ 15,025 | ₹ -20 |
| 24 अगस्त 2026 | ₹ 16,412 | ₹ 88 | ₹ 15,045 | ₹ 80 |
| 23 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 0 | ₹ 14,965 | ₹ 0 |
| 22 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 152 | ₹ 14,965 | ₹ 140 |
| 21 अगस्त 2026 | ₹ 16,172 | ₹ 230 | ₹ 14,825 | ₹ 210 |
| 20 अगस्त 2026 | ₹ 15,942 | ₹ 430 | ₹ 14,615 | ₹ 395 |
| 19 अगस्त 2026 | ₹ 15,512 | ₹ -92 | ₹ 14,220 | ₹ -85 |
| 18 अगस्त 2026 | ₹ 15,604 | ₹ 23 | ₹ 14,305 | ₹ 20 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today 27 August 2026: शेयर बाजार के लिए आज का दिन भारी? गिफ्ट निफ्टी ने दिए ऐसे संकेत, खुलने से पहले बढ़ी निवेशकों की बेचैनी
- Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कैसे गई तीनों की जान?
- Ankit Baliyan Murder Gogi Gang: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या.. इस गैंग ने ली क़त्ल की जिम्मेदारी.. बताया, क्यों उतारा मौत के घाट

Facebook


