सोना 150 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये मजबूत

सोना 150 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये मजबूत

सोना 150 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये मजबूत
Modified Date: September 19, 2023 / 06:52 pm IST
Published Date: September 19, 2023 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये बढ़कर 74,800 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत चढ़कर 23.33 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर की बैठक में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की उम्मीद के बाद कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,935 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में