BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gold Silver Price 2 June: आज सोने-चांदी के भाव में भारी बदलाव, गोल्ड ऑल टाइम हाई से 2,908 रुपये हुआ सस्ता

Gold Silver Price 2 June: आज सोने-चांदी के भाव में भारी बदलाव, गोल्ड ऑल टाइम हाई से 2,908 रुपये हुआ सस्ता

(Gold Silver Price 2 June, Image Credit: Meta AI)

(Gold Silver Price 2 June, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 02 Jun 2025 | 2:48 pmModified: 02 Jun 2025 | 2:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. 24 कैरेट गोल्ड आज 837 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ खुला।
  2. चांदी के भाव में 66 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई।
  3. सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2,908 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है।

Gold Silver Price 2 June: आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी के कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 837 रुपये बढ़कर खुली है, जबकि चांदी के भाव में 66 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड बिना जीएसटी के 96,192 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। वहीं, चांदी का रेट 97,392 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। 3 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद सोना 99,077 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,00,313 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है।

IBJA द्वारा जारी ताजा भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज दोपहर करीब 12 बजे सोने-चांदी के रेट जारी किए हैं, जिनमें जीएसटी शामिल नहीं है। बता दें कि आपके शहर में इन रेट्स से लगभग 1000 से 2000 रुपये का अंतर हो सकता है। IBJA दिन में दो बार एक दोपहर 12 बजे और दूसरा शाम लगभग 5 बजे रेट जारी करता है।

22 कैरेट और अन्य कैरेट गोल्ड के रेट में तेजी

IBJA के मुताबिक, 23 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 834 रुपये की तेजी के साथ 95,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव भी दोपहर सवा 12 बजे के आसपास 767 रुपये चढ़कर 88,112 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 18 कैरेट गोल्ड के दाम भी 628 रुपये की बढ़त के साथ 72,144 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसी तरह, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 489 रुपये बढ़कर 55,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

गोल्ड ऑल टाइम हाई से 2,908 रुपये सस्ता

सर्राफा बाजारों में आज सोना अपने ऐतिहासिक उच्चतम मूल्य से करीब 2,908 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है। 22 अप्रैल 2025 को सोने का ऑल टाइम हाई 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस साल अब तक सोना लगभग 20,452 रुपये और चांदी 11,375 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को सोने की कीमत 76,045 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली थी। उसी दिन सोना 75,740 रुपये और चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आज 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 96,192 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gold Silver Price 2 June: Huge change in the price of gold and silver today, gold became cheaper by Rs 2,908 from all-time high

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm