BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gold Silver Price 9 June: सोने के भाव में बड़ी गिरावट ने लोगों को चौंकाया!, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम…

Gold Silver Price 9 June: सोने के भाव में बड़ी गिरावट ने लोगों को चौंकाया!, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम…

(Gold Silver Price 9 June, Image Credit: Meta AI)

(Gold Silver Price 9 June, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 09 Jun 2025 | 2:39 pmModified: 09 Jun 2025 | 2:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. 24 कैरेट सोना 1,427 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
  2. चांदी 1,05,290 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची।
  3. सोना 2025 की शुरुआत से अब तक 19,978 रुपये और चांदी 19,273 रुपये महंगी हो चुकी है।

Gold Silver Price 9 June: सोमवार, 9 जून 2025 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,427 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत बिना जीएसटी के 95,718 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि जीएसटी जोड़ने के बाद यह रेट करीब 98,579 रुपये हो गया है।

चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर

एक ओर जहां सोना सस्ता हुआ, वहीं दूसरी ओर चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। चांदी की कीमत 1,05,290 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई, जबकि जीएसटी के साथ कीमत 1,08,448 रुपये प्रति किलो हो गया।

IBJA ने जारी किए ताजा रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने इन हालिया कीमत को जारी किया है। इसमें GST शामिल नहीं है। आपके शहर में इन रेट्स में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये का अंतर हो सकता है। IBJA दिन में दो बार एक दोपहर 12 बजे और दूसरा शाम 5 बजे के आसपास हाजिर दरें जारी करता है।

अलग-अलग कैरेट के सोने के रेट

23 कैरेट गोल्ड: 1,421 रुपये की गिरावट के साथ 95,335 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड: 1,307 रुपये की गिरावट, अब 87,678 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड: 1,070 रुपये सस्ता होकर 71,789 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड: 835 रुपये की गिरावट के बाद 55,995 रुपये प्रति 10 ग्राम

गोल्ड ऑल टाइम हाई से दूर

22 अप्रैल 2025 को गोल्ड के रेट ऑल टाइम हाई 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज के रेट देखें तो सोना अब भी उस ऊंचाई से 3,382 रुपये सस्ता है। वहीं, 2025 की शुरुआत से अब तक सोना 19,978 रुपये और चांदी 19,273 रुपये महंगी हो चुकी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बिना GST के 24 कैरेट सोना 95,718 रुपये प्रति 10 ग्राम है। GST जोड़कर यह लगभग 98,579 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gold Silver Price 9 June: Big fall in the price of gold surprised people! Now 10 grams is available at this price

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm