सरकार ने यूएई के साथ व्यापार समझौते के तहत सोने के आयात पर टीआरक्यू लाइसेंस की वैधता बढ़ाई

सरकार ने यूएई के साथ व्यापार समझौते के तहत सोने के आयात पर टीआरक्यू लाइसेंस की वैधता बढ़ाई

सरकार ने यूएई के साथ व्यापार समझौते के तहत सोने के आयात पर टीआरक्यू लाइसेंस की वैधता बढ़ाई
Modified Date: March 24, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: March 24, 2026 8:56 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम एशियाई संकट के बीच सरकार ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत कोटा आधारित शुल्क रियायत पर सोने के आयात के लिए जारी लाइसेंस की वैधता तीन जून तक बढ़ा दी है।

भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत, भारत ने शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) के तहत सोने के आयात पर कोटा-आधारित शुल्क रियायतें दी हैं।

एक सरकारी सार्वजनिक नोटिस में कहा गया, ‘‘वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स को प्रभावित करने वाले मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर और आयातकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से, विदेश व्यापार महानिदेशक, भारत-यूएई सीईपीए के तहत सोने के आयात के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में जारी टीआरक्यू प्राधिकरण की वैधता को 31 मार्च, 2026 की मौजूदा वैधता से 30 जून, 2026 तक बढ़ाते हैं।’’

यह समझौता वर्ष 2022 में लागू हुआ था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में