Bilaspur News: छत्तीसगढ़ वासी हो जाए सावधान!… कहीं आप भी इस पोल्ट्री फार्म से तो नहीं मंगाते चिकन, पड़ जाएंगे लेने के देने, जानें क्या है मामला

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बड़ी संख्या में मुर्गा और मुर्गियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ वासी हो जाए सावधान!… कहीं आप भी इस पोल्ट्री फार्म से तो नहीं मंगाते चिकन, पड़ जाएंगे लेने के देने, जानें क्या है मामला

Bilaspur News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 24, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: March 24, 2026 6:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बड़ी संख्या में मुर्गा और मुर्गियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।
  • 4 हजार से ज्यादा मुर्गा-मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो गई है।
  • एक साथ हुई इतनी मौतों से पशु पालन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Bilaspur News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में बड़ी संख्या में मुर्गा और मुर्गियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 4 हजार से ज्यादा मुर्गा-मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो गई है। एक साथ हुई इतनी मौतों से पशु पालन विभाग में हड़कंप मच गया है। (Bilaspur News) बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही थी और जांच के बाद मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।

राज्य स्तरीय टीम ने शुरू की जांच

Bilaspur News:इधर, मामले की जांच शुरू हो गई है। राज्य स्तरीय टीम ने जांच के लिए मौके से बर्ड, पानी और सिरम सैंपल लेकर लैब भेज दिया है। मृत मुर्गा और मुर्गियों को डिस्पोज करने के साथ पूरे प्रक्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। बताया जा रहा है, कुक्कुट पालन केंद्र में 10 हजार से ज्यादा मुर्गा और मुर्गियों के पालन पोषण का काम किया जाता है। (Bilaspur News) ऐसे में बाकि बचे पक्षियों में भी वायरस फैलने व मौत का खतरा मंडरा रहा है। बहरहाल, पशु विभाग अलर्ट हो गया है। सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मुर्गा और मुर्गियों के मौत का असल कारण सामने आ सकेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.