सरकार ने सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया

सरकार ने सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया

सरकार ने सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया
Modified Date: February 5, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: February 5, 2026 9:40 pm IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने बृहस्पतिवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए।

वर्तमान सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल दो अप्रैल, 2026 को समाप्त हो रहा है, जिस कारण यह शीर्ष पद खाली हो जाएगा।

प्रकाश ने 31 मई, 2023 को सेल के चेयरमैन का पदभार संभाला था।

पीईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति का कार्यकाल शामिल होने की तारीख से पांच वर्ष का होगा या सेवानिवृत्ति की तारीख तक या इसके बाद के किसी आदेश तक, जो भी पहले हो।

अधिसूचना में कहा गया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/वित्तीय संस्थानों में निदेशक मंडल स्तर पर कम से कम एक वर्ष कार्यरत व्यक्ति भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, सशस्त्र बलों से भी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल या नौसेना/वायु सेना में समकक्ष पद वाले आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव के संदर्भ में, अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार के पास पिछले 10 वर्षों में कम से कम पांच वर्षों का वित्त, व्यवसाय विकास, उत्पादन या संचालन, विपणन या परियोजना प्रबंधन में बड़े और प्रतिष्ठित संगठन में अनुभव होना चाहिए।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में