PM Modi Ka Bhashan: बीजेपी सांसद बिट्टू के समर्थन में उतरे पीएम मोदी, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ‘उनका अहंकार तो देख‍िए’

PM Modi Ka Bhashan: बीजेपी सांसद बिट्टू के समर्थन में उतरे पीएम मोदी, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- 'उनका अहंकार तो देख‍िए'

PM Modi Ka Bhashan: बीजेपी सांसद बिट्टू के समर्थन में उतरे पीएम मोदी, राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ‘उनका अहंकार तो देख‍िए’

PM Modi Ka Bhashan

Modified Date: February 5, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: February 5, 2026 6:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्ष ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा किया
  • पीएम मोदी ने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में तेज़ प्रगति कर रहा है
  • राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर पीएम मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी

नई दिल्ली: PM Modi Ka Bhashan संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिए। पीएम मोदी की स्पीच के बीच विपक्ष के सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा किया। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। देश आज तेज प्रगति कर रहा है। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया है।

बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर भड़के पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर राहुल गांधी पर न‍िशाना साधा। उन्‍हेांने कहा, कल एक शात‍िर द‍िमाग वाले युवराज ने एक सांसद को गद्दार कह दिया। उनका अहंकार तो देख‍िए। युवराज ने स‍िख सांसद को गद्दार कहा। इसल‍िए गद्दार कहा क्‍योंक‍ि वे सिख हैं और उन्‍हें कोई पछतावा भी नहीं।

PM बोले- कांग्रेस देश के लोगों को समस्या मानते हैं

भाजपा हो, NDA हो, समस्या को हल करने के लिए हमारी और कांग्रेस की अप्रोच में जमीन-आसमान का अंतर है। देश के नौजवानों पर हमें भरोसा है। कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है। किस प्रकार से ये लोग सोचते थे। देश के लोगों के बारे में नेहरू और इंदिरा जी की सोच क्या थी। एक बार इंदिरा जी ईरान में भाषण दे रही थी। उन्होंने नेहरूजी के साथ बातचीत का उल्लेख किया। ‘जब किसी ने मेरे पिता जी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं तो उन्होंने कहा 35 करोड़।’ उस समय हमारे देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी।

इंदिरा जी ने आगे कहा- आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है। मेरी समस्याओं की संख्या भी इतनी ही बड़ी है। कोई ऐसा हो सकता है कि अपने देश के लोगों को समस्या मानें। ये लोग भारत के लोगों को समस्या मानते हैं।

 

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।