DSP Kalpana Verma Suspended: सस्पेंड हुई DSP कल्पना वर्मा, होटल कारोबारी से लेनदेन का वीडियो हुआ था वायरल, अब हुआ बड़ा एक्शन

DSP Kalpana Verma Suspended: सस्पेंड हुई डीएसपी कल्पना वर्मा, होटल कारोबारी से लेनदेन का वीडियो हुआ था वायरल, अब हुआ बड़ा एक्शन

DSP Kalpana Verma Suspended: सस्पेंड हुई DSP कल्पना वर्मा, होटल कारोबारी से लेनदेन का वीडियो हुआ था वायरल, अब हुआ बड़ा एक्शन

DSP Kalpana Verma Suspended | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 5, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: February 5, 2026 8:17 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित (DSP Kalpana Verma Suspended) कर दिया गया है। होटल कारोबारी से लेनदेन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच में सही पाने के बाद कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा PHQ में अटैच रहेगी।

DSP Kalpana Verma Suspended News मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा, जो वर्तमान में एसपी ऑफिस दंतेवाड़ा में पदस्थ थीं। उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया। इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए थे।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।