सरकार एसजेवीएन में 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

सरकार एसजेवीएन में 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

सरकार एसजेवीएन में 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी
Modified Date: September 20, 2023 / 07:41 pm IST
Published Date: September 20, 2023 7:41 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) सरकार एसजेवीएन में 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 69 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी। इसके लिए दो दिवसीस शेयर बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू होगी।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है, ”एसजेवीएन में बिक्री पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए कल खुलेगी। खुदरा निवेशक शुक्रवार को बोली लगा सकते हैं। सरकार अतिरिक्त बोली आने पर 2.46 प्रतिशत हिस्सेदारी और बेचने (ग्रीन शू विकल्प) के विकल्प सहित 4.92 प्रतिशत इक्विटी का विनिवेश करेगी।”

सरकार को 69 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी (लगभग 9.66 करोड़ शेयर) की बिक्री से 650 करोड़ रुपये से अधिक मिलेंगे।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में