विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के मामले में गुजरात अव्वल: कोलियर्स इंडिया

विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के मामले में गुजरात अव्वल: कोलियर्स इंडिया

विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के मामले में गुजरात अव्वल: कोलियर्स इंडिया
Modified Date: December 13, 2023 / 06:50 pm IST
Published Date: December 13, 2023 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) गुजरात विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के मामले में पहले स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने यह जानकारी दी।

कोलियर्स इंडिया ने बुधवार को बयान में कहा कि उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन, श्रम की उपलब्धता के कारण और सरकार के प्रोत्साहनों के कारण गुजरात अन्य राज्यों के मुकाबले अच्छी स्थिति में है।

संपत्ति सलाहकार ने कहा कि इस सूची में महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर हैं।

कोलियर्स इंडिया ने कहा, ‘‘गुजरात भारत की अग्रणी विनिर्माण शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। भारत में निवेश करने के लिए शीर्ष क्षेत्रों में गुजरात पहले स्थान पर है। उसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु का नंबर आता है।’’

सलाहकार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के सभी नीतिगत प्रोत्साहनों और विभिन्न पहल के साथ भारतीय विनिर्माण बाजार 2025-26 तक 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है।

बयान के मुताबिक, गुजरात प्रमुख बंदरगाहों, सड़क मार्गों और रेलवे के जरिये अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। प्रदेश सरकार अन्य राज्यों की तुलना में सस्ती दर पर पानी, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन भी उपलब्ध कराती है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में