Mohan Yadav Live : हफ्ते में अब इतने दिन होगी गेहूं की खरीदी.. स्लॉट बुकिंग भी इस तारीख तक बढ़ी, सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी राहत

हफ्ते में अब इतने दिन होगी गेंहूं की खरीदी.. स्लॉट बुंकिग भी इस तारीख तक बढ़ी, Mohan Yadav Live: Wheat Purchase Latest News

Mohan Yadav Live : हफ्ते में अब इतने दिन होगी गेहूं की खरीदी.. स्लॉट बुकिंग भी इस तारीख तक बढ़ी, सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी राहत

Wheat Purchase Latest News. Image Source- IBC24 Screen Grab

Modified Date: April 24, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: April 24, 2026 9:07 pm IST

भोपालः Mohan Yadav Live : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने गेहूं उपार्जन सप्ताह में 6 दिन करने का ऐलान किया है। शनिवार को अवकाश नहीं होगा। स्लॉट की बुकिंग को 9 मई तक बढ़ा दिया है। प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पूरा मध्यप्रदेश उनका परिवार बन गया है और प्रदेशवासियों का सुख-दुख ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के तेजी से विकास करने का दावा करते हुए किसानों को इस विकास की सबसे मजबूत कड़ी बताया।

बढ़ा गेहूं उपार्जन का लक्ष्य (Wheat Purchase Latest News)

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन को देखते हुए केंद्र सरकार से खरीदी लक्ष्य बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत का सम्मान बताया। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के सभी छोटे और बड़े किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की स्लॉट बुकिंग पूरी तरह खोल दी गई है। गेहूं खरीदी अब सप्ताह में छह दिन होगी और शनिवार को भी उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे। साथ ही स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।