Raipur Central Jail News: सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, महिला स्टाफ पर भी लगे गंभीर आरोप,
Raipur Central Jail News: रायपुर के केंद्रीय जेल परिसर में स्थित महिला जेल में महिला कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।
Raipur Central Jail News || Image- IBC24 News File
- रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश।
- महिला स्टाफ और दूसरी कैदी पर लगाए अभद्रता के आरोप।
- महिला के परिजनों ने रायपुर कमिश्नर से की शिकायत।
Raipur Central Jail News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय जेल परिसर में स्थित महिला जेल में महिला कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस खबर के सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और महिला कैदी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Raipur Central Jail News) वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
रायपुर ले ये बेरा के बड़े खबर- महिला जेल म कैदी ले यौन सोसन
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CPRaipurPolice https://t.co/gHYTYinAj6
— IBC24 News (@IBC24News) April 24, 2026
महिला के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, महिला जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में खुलासा हुआ है कि, जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण हुआ है। (Raipur Central Jail News) महिला कैदी के परिजनों ने जेल की महिला स्टाफ और दूसरी महिला कैदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कैदी के परिजनों का आरोप है कि, महिला स्टाफ और दूसरी कैदी के द्वारा प्रताड़ित करने के चलते महिला कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की है।
परिजनों ने किया रायपुर कमिश्नर से शिकायत
इतना ही नहीं महिला कैदी के परिजनों ने आरोप लगाया कि, मोबाइल ऑपरेट करने के बदले पैसों की लेनदेन की वजह से युवती और महिला स्टाफ के बीच विवाद बढ़ा था। वहीं आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला कैदी के परिजनों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत रायपुर पुलिस कमिश्नर से की है। (Raipur Central Jail News) इसके साथ ही महिला कैदी के परिजन महिला आयोग और सीएम विष्णुदेव साय को भी लिखित शिकायत देने की बात कह रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Foreign Funding in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में विदेशी साजिश!.. इन दो जिलों में खपाये गए अमेरिकी एजेंसी के करोड़ो रुपये, जानें किसने किया सनसनीखेज खुलासा
- Pratima Bagri Caste Certificate: उच्च स्तरीय समिति करेगी इस मंत्री के जाति प्रमाण पत्र की जांच, हाईकोर्ट में सरकार ने किया वादा, दिया इतने दिनों का समय
- Panchayat Officials Conference: सीएम ने बताया कैसे होगा प्रदेश के गांवों का विकास, विकसित भारत के लिए क्या काम कर रही साय सरकार, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में दी गई अहम जानकारियां

Facebook


