हरियाणा ने पांचवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की

हरियाणा ने पांचवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की

हरियाणा ने पांचवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की
Modified Date: November 17, 2025 / 10:44 pm IST
Published Date: November 17, 2025 9:39 pm IST

चंडीगढ़, 17 नवंबर (भाषा) हरियाणा सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

संशोधित डीए दर को मूल वेतन के मौजूदा 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत कर दिया गया है, जो एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किया गया है।

बढ़ा हुआ डीए नवंबर, 2025 के वेतन में शामिल किया जाएगा, जबकि जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 के महीनों के लिए बकाया राशि दिसंबर, 2025 में वितरित की जाएगी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।