हैवल्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही 40 प्रतिशत बढ़कर 723.39 करोड़ रुपये पर

हैवल्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही 40 प्रतिशत बढ़कर 723.39 करोड़ रुपये पर

हैवल्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही 40 प्रतिशत बढ़कर 723.39 करोड़ रुपये पर
Modified Date: April 22, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: April 22, 2026 9:55 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखे जैसे बिजली के उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी हैवल्स इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में 39.9 प्रतिशत बढ़कर ₹723.39 करोड़ रुपये रहा।

हैवल्स इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹517 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही में कंपनी परिचालन राजस्व 2.47 प्रतिशत बढ़कर ₹6,705.20 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹6,543.56 करोड़ था।

आलोच्य तिमाही के दौरान, हैवल्स ने गोल्डी सोलर से ₹283 करोड़ का मुनाफा भी दर्ज किया। कंपनी ने नोएडा स्थित इस इकाई में ₹600 करोड़ का निवेश किया है।

कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढ़कर ₹6,097.41 करोड़ रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, हैवेल्स का मुनाफा 14.9 प्रतिशत बढ़कर ₹1,689.25 करोड़ हो गया। इसकी कुल एकीकृत आय 4.26 प्रतिशत बढ़कर ₹23,022.16 करोड़ रही।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में