Salary Hike: इन कर्मचारियों की सैलरी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी! सरकार ने इस वेतन आयोग के तहत तनख्वाह देने का किया ऐलान, दौड़ी खुशी की लहर

इन कर्मचारियों की सैलरी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी! सरकार ने इस वेतन आयोग के तहत तनख्वाह देने का किया ऐलान, Salary Hike of Seed Development Corporation Employees

Salary Hike: इन कर्मचारियों की सैलरी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी! सरकार ने इस वेतन आयोग के तहत तनख्वाह देने का किया ऐलान, दौड़ी खुशी की लहर

Salary Hike. Image Source- IBC24

Modified Date: April 22, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: April 22, 2026 9:37 pm IST

लखनऊः Salary Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीज विकास निगम के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ देने का ऐलान किया है। अब तक निगम के कार्मिकों को छठवां वेतनमान ही मिल रहा था, जबकि अन्य सरकारी विभागों में सातवां वेतनमान पहले से लागू है। ऐसे में बीज निगम के कर्मचारी लगातार इस चीज की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने इसका ऐलान करके बड़ा तोहफा दिया है।

Salary Hike: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि निगम की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के बाद से, विशेषकर 2019-20 से निगम लगातार लाभ में चल रहा है। वर्ष 2024-25 तक निगम का कुल संचित लाभ 143.07 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम के 40 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित करने की संभावना है। निगम की मजबूत आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद सातवें वेतनमान की फाइल को स्वीकृति दी गई है। बता दें कि निगम में वर्तमान में 371 पद स्वीकृत हैं। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से सातवां वेतनमान लागू करने की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। इस फैसले से निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।