Karnataka Crime News: आधी रात को पति ने कर दी डर्टी डिमांड, पत्नी ने कर दिया इनकार, फिर हुआ चौंकाने वाला कांड

Karnataka Crime News: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली सी बात पर जिंदा जला दिया।

Karnataka Crime News: आधी रात को पति ने कर दी डर्टी डिमांड, पत्नी ने कर दिया इनकार, फिर हुआ चौंकाने वाला कांड

Karnataka Crime News|| Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: April 22, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: April 22, 2026 8:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के बेलगावी जिले में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट।
  • यह घटना मंगलवार रात खानापुर तालुका के नंदगड गांव में हुई।
  • आरोपी ने कपड़ों को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

Karnataka Crime News: बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला आमने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली सी बात पर जिंदा जला दिया। दोनों के बीच कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। (Karnataka Crime News)  वहीं पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है वारदात की वजह?

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, यह घटना मंगलवार रात खानापुर तालुका के नंदगड गांव में हुई। (Karnataka Crime News) आरोपी की पहचान 34 वर्षीय कृष्णा पाटिल के रूप में हुई है, जबकि पीड़िता उनकी 32 वर्षीय पत्नी मंजुला पाटिल हैं। आरोपी पति को पत्नी का साड़ी की जगह नाइट ड्रेस पहनना पसंद नहीं था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

Karnataka Crime News:  वारदात वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर कृष्णा पाटिल ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस हमले में मंजुला पाटिल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गईं। उन्हें पहले बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीआईएमएस) में भर्ती कराया गया, (Karnataka Crime News)  लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाद में बेहतर इलाज के लिए गोवा के एक अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने नंदगड थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.