एचसीएलटेक को यूरोप की कंपनी से मिला 1.14 अरब डॉलर का ठेका

Ads

एचसीएलटेक को यूरोप की कंपनी से मिला 1.14 अरब डॉलर का ठेका

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 10:20 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 10:20 AM IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएलटेक को यूरोप मुख्यालय वाली ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 50’ सूची की एक कंपनी से उसके डिजिटल कार्यस्थल एवं उद्यम नेटवर्क के रूपांतरण तथा प्रबंधन के लिए 1.14 अरब अमेरिकी डॉलर का ठेका मिला है।

एचसीएलटेक ने उस कंपनी का नाम उजागर नहीं किया है।

शेयर बाजार को शुक्रवार को दी सूचना के अनुसार, इस साझेदारी के तहत एचसीएलटेक उस कंपनी के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित परिचालन मॉडल स्थापित करेगी।

समझौते की शुरुआती अवधि जुलाई 2026 से दिसंबर 2031 तक यानी साढ़े पांच वर्ष की होगी। इसके बाद साझेदारी को पांच वर्ष और बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा।

एचसीएलटेक ने कहा, ‘‘ समझौते की शुरुआती अवधि के दौरान इसका अनुमानित मूल्य 1.14 अरब अमेरिकी डॉलर है। यह कंपनी के लिए पूरी तरह नया कारोबार है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका