हीरो कोलैब्स पर साल भर मुहिम चलायेगी हीरो मोटोकॉर्प

हीरो कोलैब्स पर साल भर मुहिम चलायेगी हीरो मोटोकॉर्प

हीरो कोलैब्स पर साल भर मुहिम चलायेगी हीरो मोटोकॉर्प
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 21, 2020 9:44 am IST

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपने गठजोड़ मंच ‘हीरो कोलैब्स’ पर कारोबारी परिचालन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साल भर कई मुहिम चलाने वाली है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने इस साल अप्रैल में ‘हीरो कोलैब्स- दी डिजायन चैलेंज’ मुहिम की शुरुआत की थी। इसके तहत कंपनी को 10 हजार से अधिक पंजीयन प्राप्त हुए थे।

कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘अब इस मंच पर साल भर पहलों की पेशकश की जायेगी। ये पहलें कारोबारी परिचालन की विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होंगी। इनमें भारत के अलावा हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक बाजारों के लोग भी भागीदारी कर सकेंगे।’’

कपंनी ने कहा कि उसने अब इस मंच को क्राउड सोर्सिंग मंच में तब्दील कर दिया है।

हीरो मोटोकॉर्प के रणनीति प्रमुख मालो ली मसॉन ने इस बारे में कहा, ‘‘हीरो कोलैब्स एक आकर्षक क्राउड सोर्सिंग मंच है। यह हर किसी को अपना कौशल दिखाने का अवसर देता है। यह हमारे मिशन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ ‘सहयोग’ पर आधारित है।

भाषा सुमन

सुमन


लेखक के बारे में