शिशु आहार में चीनी की मात्रा का सावधानी से विनियमन हो : संसदीय समिति

शिशु आहार में चीनी की मात्रा का सावधानी से विनियमन हो : संसदीय समिति

शिशु आहार में चीनी की मात्रा का सावधानी से विनियमन हो : संसदीय समिति
Modified Date: July 23, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: July 23, 2026 6:14 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) संसद की एक समिति ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को शिशु आहार उत्पादों में चीनी की मात्रा को ‘ध्यान से विनियमित’ करना चाहिए और साथ ही कम से कम सालाना निगरानी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

समिति के ये सुझाव, शिशु आहार उत्पादों की गुणवत्ता और चीनी की मात्रा को लेकर कुछ लोगों की चिंताओं की पृष्ठभूमि में आए हैं, जिन्हें आम तौर पर स्तनपान का पूरक माना जाता है।

उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण पर संसद की स्थायी समिति ने सरकार से शिशु पोषण में चीनी की अधिकतम सीमा का समय-समय पर वैज्ञानिक समीक्षा करने को कहा है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में