वित्त वर्ष 2026-27 में 12.22 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय अबतक का सर्वाधिक: सीतारमण

वित्त वर्ष 2026-27 में 12.22 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय अबतक का सर्वाधिक: सीतारमण

वित्त वर्ष 2026-27 में 12.22 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय अबतक का सर्वाधिक: सीतारमण
Modified Date: February 1, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: February 1, 2026 3:43 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि 2026-27 के लिए घोषित 12.22 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत है और अब तक का सर्वाधिक है।

वित्त वर्ष 2026-27 का पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में घोषित 11.11 लाख करोड़ रुपये के बजटीय पूंजीगत व्यय से 10 प्रतिशत अधिक है।

सीतारमण ने यहां बजट के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने घोषणा की है कि 12.22 लाख करोड़ रुपये का सार्वजनिक व्यय किया जाएगा। इस बार यह जीडीपी का 4.4 प्रतिशत है। यह कम से कम पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है और यदि आप पिछली अवधि के आंकड़ों को भी देखें तो यह संभवत: सबसे अधिक है।’’

वित्त वर्ष 2021-22 में पूंजीगत व्यय जीडीपी का 2.5 प्रतिशत और 2024-25 में लगभग 4.0 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2015-16 में सरकार का पूंजीगत व्यय 2.35 लाख करोड़ रुपये था।

सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य ‘यथार्थवादी’ है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में