हिमाचल सरकार ने अब तक एमआईएस के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब खरीदा : मुख्यमंत्री

Ads

हिमाचल सरकार ने अब तक एमआईएस के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब खरीदा : मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 08:32 PM IST

शिमला, 24 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब खरीदा है, जबकि अबतक 17,000 से ज्यादा किसानों ने हिमाचल प्रदेश एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एचपीएमसी और हिमफेड द्वारा चलाए जा रहे 213 सेब संग्रह केंद्रों (एसीसी) के जरिये एक अगस्त, 2026 से शुरू हुई यह खरीद प्रक्रिया 21 अक्टूबर, 2026 तक जारी रहेगी।’’

सुक्खू ने यहां जारी बयान में कहा कि इस मौसम में एक बड़ा सुधार एचपीएमआईएस के जरिये एमआईएस अभियान का पूरी तरह से डिजिटलीकरण है।

इस प्रणाली में किसान पंजीकरण, खरीद, डिजिटल रसीदें, परिवहन, प्रसंस्करण, निगरानी और भुगतान शामिल हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बेहतर होती है।

किसान खुद पंजीकरण करके, साझा सेवा केंद्र लोक मित्र केंद्रों या ग्राम पंचायतों की मदद से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अकेले शिमला जिले में पंजीकरण की सुविधा के लिए 681 लोक मित्र केंद्र उपलब्ध हैं।

योजना की शर्तों को पूरा करने और जांच के बाद, एमआईएस के तहत मिलने वाला भुगतान सीधे किसान के पंजीकृत बैंक खातों में प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) के जरिये भेजा जाता है। सुक्खू ने कहा, ‘‘इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पक्का कर लें कि उनका मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी एचपीएमआईएस में सही-सही पंजीकृत है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय