Actor Mushtaq khan passed away: नहीं रहें हर भारतीय को हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता मुश्ताक़ खान.. 56 साल की उम्र में निधन, जूझ रहे थे इस बीमारी से

Ads

‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपने कॉमिक और सपोर्टिंग किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ताजा रिपोर्टों के अनुसार उनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 08:38 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 08:40 PM IST

Actor Mushtaq khan passed away || Image- IANS File

HIGHLIGHTS
  • ‘वेलकम’ फेम अभिनेता मुश्ताक खान का निधन
  • 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

Actor Mushtaq khan passed away: मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का आज (गुरुवार 24 सितम्बर 2026) को निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। फिल्मों में सपोर्टिंग और कॉमेडी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले मुश्ताक खान लंबे समय से लंग कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बीएन तिवारी ने बताया कि मुश्ताक खान का निधन गुरुवार को हुआ और वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

1980 में किया था फिल्मी डेब्यू

Actor Mushtaq khan passed away: मुश्ताक खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में फिल्म ‘Albert Pinto Ko Gussa Kyon Aata Hai’ से की थी। इसके बाद उन्होंने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया। मुश्ताक खान को खासतौर पर फिल्मों में उनके कॉमिक और सपोर्टिंग किरदारों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपने अभिनय से कई फिल्मों में अलग पहचान बनाई।

इन फिल्मों में किया काम

मुश्ताक खान ने ‘वेलकम’, ‘आशिक़ी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम है रही प्यार के’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सह कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की ओर से अभिनेता को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के किरदार की पहली तस्वीर सामने आई

नवितास सोलर की पांच साल में गुजरात, महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

फोनपे मर्चेंट नेटवर्क विस्तार के लिए 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारी नियुक्त करेगी

लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया

Q1. मुश्ताक खान का निधन कितनी उम्र में हुआ?

अभिनेता मुश्ताक खान का 67 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

Q2. मुश्ताक खान किन फिल्मों के लिए मशहूर थे?

वह ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

Q3. मुश्ताक खान लंबे समय से किस बीमारी से जूझ रहे थे?

रिपोर्टों के अनुसार मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।