Android phone calling screen: अचानक कैसे बदल गई Android फोन यूजर्स की कॉलिंग स्क्रीन, जानें क्यों हुआ ऐसा
Android phone calling screen change: इस अपडेट के बाद दुनियाभर के एंड्रॉइड यूजर्स के कॉलिंग ऐप का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। यूजर्स को इसमें नए आइकन के …

Android phone calling screen change
- फॉन्ट आदि को पर्सनलाइज करने की स्वतंत्रता
- फोन ऐप में बदलाव पर काम कर रहा था Google
- जानें क्या हैं नए बदलाव?
नईदिल्ली: Android phone calling screen change, बीते दो दिन पहले Google ने करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कॉलिंग स्क्रीन बदल दिया। दरअसल, Google ने कॉलिंग ऐप का नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद दुनियाभर के एंड्रॉइड यूजर्स के कॉलिंग ऐप का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। यूजर्स को इसमें नए आइकन के साथ-साथ नए ऑप्शन्स भी दिखने लगे हैं।
फॉन्ट आदि को पर्सनलाइज करने की स्वतंत्रता
साथ ही, इसमें कॉलिंग कार्ड वाला फीचर दिया गया है, जो यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स के फोटो और कॉल के दौरान दिखने वाले फॉन्ट आदि को पर्सनलाइज करने की स्वतंत्रता देता है। कई यूजर्स ने गूगल के इस नए अपडेट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कॉलिंग स्क्रीन में हुए बदलाव के बारे में पोस्ट किया है।
Android phone calling screen, फोन ऐप का यह अपडेट यूजर्स को कई पर्सनलाइजेशन के ऑप्शन देता है। इसके अलावा यूजर्स अपने हिसाब से कॉलिंग स्क्रीन को चुन सकते हैं। इनकमिंग कॉल आने पर यूजर्स को स्वाइप करके कॉल पिक करने के साथ-साथ वन टच कॉल पिक करने का भी ऑप्शन भी मिलेगा।
जानें क्या हैं नए बदलाव?
Android phone calling screen change फोन ऐप के इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स ऊपर की तरफ एक सिंगल टैब में दिखने लगे हैं। वहीं, रिसेंट कन्वर्सेशन या कॉल वाले ऑप्शन एक कंटेनर बॉक्स में दिखने लगे हैं। साथ ही, कॉन्टैक्ट्स को एक नेविगेशन बार में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, यूजर्स अभी भी इसे ऊपर दिए गए तीन डॉट वाले मैन्यू से एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा इनकमिंग कॉल आने पर यूजर्स को स्वाइप करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर को एक्सीडेंटली कॉल कटने से बचने के लिए जोड़ा गया है। पहले इनकमिंग कॉल आने पर गलती से कई यूजर्स का फोन डिक्लाइन हो जाता था। अब गूगल ने इसमें स्वाइप अप या डाउन का ऑप्शन दिया है।
फोन ऐप में बदलाव पर काम कर रहा था Google
Google लंबे समय से फोन ऐप में बदलाव पर काम कर रहा था। कुछ महीने पहले ही इन फीचर्स को बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया था। टेस्टिंग के बाद इसे अब सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। हालांकि, Oppo, Realme, Xiaomi या अन्य ब्रांड के पर्सनलाइज्ड यूजर इंटरफेस वाले यूजर्स को फोन ऐप में ये बदलाव नहीं दिखाई देंगे। ये बदलाव स्टॉक एंड्रॉइड या फिर गूगल का फोन ऐप यूज करने वाले यूजर्स को दिखेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 गूगल ने फोन कॉलिंग स्क्रीन का इंटरफेस बदल दिया है। इसमें नए आइकन, कॉलिंग कार्ड फीचर और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन शामिल हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: How did the calling screen of Android phone users suddenly change, know why this happened
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm