आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 46 फीसदी बढ़कर 828 करोड़ रुपये पर

Ads

आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 46 फीसदी बढ़कर 828 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - October 21, 2022 / 05:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 46 फीसदी बढ़कर 828 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 567.12 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया की समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 6,065.51 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 5,129.92 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल कर्ज का 16.51 फीसदी रह गईं जो 2021 की सितंबर तिमाही में 21.85 फीसदी थी। वहीं बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.71 फीसदी से घटकर 1.15 फीसदी रह गया।

हालांकि फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान सितंबर तिमाही में बढ़कर 770.72 करोड़ रुपये हो गया जो 2021 की सितंबर तिमाही में 571.43 करोड़ रुपये था। हालांकि जून 2022-23 में यह 959.23 करोड़ रुपये था।

भाषा मानसी रमण

रमण