IND vs WI T20 Ticket Booking Update: चंद मिनटों में ही बिक गई पूरी टिकटें, अब घर बैठें ऐसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

Ads

IND vs WI T20 Ticket Booking Update: चंद मिनटों में ही बिक गई पूरी टिकटें, अब घर बैठें ऐसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 09:16 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 09:40 AM IST

IND vs WI T20 Ticket Booking Update: चंद मिनटों में ही बिक गई पूरी टिकटें, अब घर बैठें ऐसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का लाइव स्ट्रीमिंग /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • IND vs WI टिकट ₹1,000 से शुरू
  • 11 अक्टूबर को इंदौर में T20 मैच
  • District ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग

इंदौर। IND vs WI T20 Ticket Booking Update: भारत-वेस्टइंडीज के बीच होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले T20 मैच के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, सामान्य टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज 25 सितम्बर की सुबह से शुरू हुई और चंद मिनटों में ही लगभग पूरी टिकटें बिक गई। स्टूडेंट कोटे के 1,200 टिकटों का रजिस्ट्रेशन पहले ही फुल हो चुका है।

जानें अलग-अलग कैटेगरी के टिकटों की कीमत (IND vs WI Ticket Price)

टिकट की कीमत ₹1,000 से ₹12,500 तक रखी गई है। ईस्ट गैलरी के टिकट ₹1,000 से ₹1,700, वेस्ट गैलरी के टिकट ₹1,100 से ₹1,800, साउथ पवेलियन के टिकट ₹5,500 से ₹8,500, हॉस्पिटैलिटी टिकट ₹11,000 और ₹12,500 के तक तय की गई है। आपको बता दें कि टिकट सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही बुक किया जा सकेगा। आप District ऐप/वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते है। वहीं एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20 मैच कहाँ लाइव देखें (IND vs WI Live Streaming)

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैचों का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाले दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मैच को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

शाम 7 बजे से खेला जाएगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के मध्य पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में तथा दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में आयोजित होगा। इसके पश्चात सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के अंतिम दो मुकाबले क्रमशः हैदराबाद और बेंगलुरु के मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे।

कीमत 1000 से स्टार्ट (Indore Cricket Match)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शहर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों को कम से कम 1 हजार रुपए खर्च करने होंगे। यह सबसे सस्ते टिकट की कीमत है। वहीं, पैवेलियन का टिकट 12,500 रुपए का होगा। बाकी कैटेगरी के टिकटों की कीमत एमपीसीए जल्द जारी करेगा। फैंस डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ऐप या वेबसाइट से टिकट खरीद सकेंगे।

 देखें टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल (IND vs WI T20 Schedule)

IND vs WI T20 Ticket Booking Update टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेले जाएंगे। तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा। 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

IND vs WI T20 Ticket Booking भारत की टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

ये भी पढ़ें

 

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा।

IND vs WI T20 मैच के टिकट की कीमत कितनी है?

टिकट की कीमत ₹1,000 से ₹12,500 तक रखी गई है। सबसे सस्ता टिकट ₹1,000 और सबसे महंगा हॉस्पिटैलिटी/पवेलियन टिकट ₹12,500 का है।

IND vs WI T20 टिकट कहां से बुक कर सकते हैं?

दर्शक टिकट District ऐप/वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकता है।

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

टीवी पर मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports के विभिन्न चैनलों पर और डिजिटल स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी।

भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज का शेड्यूल क्या है?

सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर लखनऊ, दूसरा 9 अक्टूबर रांची, तीसरा 11 अक्टूबर इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर बेंगलुरु में होगा।