प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: मई में सोना आयात वृद्धि में गिरावट

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: मई में सोना आयात वृद्धि में गिरावट

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: मई में सोना आयात वृद्धि में गिरावट
Modified Date: June 30, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: June 30, 2026 8:09 pm IST

मुंबई, 30 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि मई में सोने के आयात वृद्धि में ‘काफी गिरावट’ आई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कीमती धातु की खपत को कम करने के लिए कई अपील की गई थीं।

रिजर्व बैंक ने अपनी छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में कहा, ‘‘हालांकि, सोने के आयात में वृद्धि पिछले महीने की तुलना में मई, 2026 में काफी कम हो गई है।’’

एफएसआर में केंद्रीय बैंक द्वारा प्रस्तुत एक ग्राफ से पता चलता है कि मई में सोने का आयात लगभग 12 अरब डॉलर रहा, जो लगातार तीसरे महीने गिरावट का प्रतीक है।

दस मई के आसपास, पश्चिम एशिया संकट के अंत के बारे में कोई निश्चितता नहीं होने के कारण तेल और जिंस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई और रुपये पर दबाव पड़ा। कुछ लोगों को आशंका थी कि यह 100 प्रति डॉलर को पार कर जाएगा। ऐसे में मोदी ने नागरिकों से सोने का उपभोग बंद करने की कई बार अपील की।

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में सोने के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, खासकर जिंस की कीमत में भारी वृद्धि के कारण।

इसमें कहा गया है कि पेट्रोलियम और सोना मिलकर व्यापार घाटे में आधे से अधिक का योगदान करते हैं, जो बाहरी झटकों के प्रति व्यापार संतुलन की संवेदनशीलता को रेखांकित करता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में