BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारत, आसियान के अधिकारी अगले हफ्ते करेंगे वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा

भारत, आसियान के अधिकारी अगले हफ्ते करेंगे वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा

भारत, आसियान के अधिकारी अगले हफ्ते करेंगे वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा
Bhasha
Published: 02 Oct 2025 | 9:09 pmModified: 02 Oct 2025 | 9:09 pm

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) भारत और दस सदस्यीय आसियान समूह के व्यापार वार्ताकार अपने वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार से जकार्ता में बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा का काम अच्छी तरह आगे बढ़ा है, लेकिन 27 अक्टूबर को कुआलालंपुर में होने वाले 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में किसी भी घोषणा की स्थिति तक पहुंचने में अभी कुछ समय है।

समझौते की 11वें दौर की छह-सात अक्टूबर को होने वाली समीक्षा के बाद शिखर सम्मेलन में नेताओं को मामले में प्रगति से अवगत कराया जाएगा और उनके निर्देश लिए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी भी चर्चाएं चल रही हैं। पिछले तीन-चार महीनों में कुछ प्रगति हुई है। आसियान पक्ष का प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि शिखर सम्मेलन होने तक रिपोर्ट करने के लिए महत्वपूर्ण बातें हों।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम समीक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे क्योंकि बातचीत अभी उस स्तर पर नहीं है।’’

समीक्षा के लिए दसवें दौर की वार्ता 10-14 अगस्त तक यहां आयोजित की गई थी।

समझौता समीक्षा प्रक्रिया की कमान एक संयुक्त समिति के पास है। इसकी आठ उप-समितियां हैं, जिनमें से प्रत्येक एक विशेष विषय से संबंधित है।

समझौते की समीक्षा भारतीय उद्योग जगत की लंबे समय से चली आ रही मांग है और भारत एक उन्नत समझौते की आशा कर रहा है। यह द्विपक्षीय व्यापार में मौजूदा विषमताओं को दूर करेगा और व्यापार को अधिक संतुलित एवं टिकाऊ बनाएगा।

आसियान के सदस्य देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

भारत और 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के समूह 'आसियान' के बीच वस्तुओं के क्षेत्र में एक मुक्त व्यापार समझौते पर वर्ष 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे।

आसियान व्यापार समझौता जनवरी 2010 में लागू हुआ। दोनों पक्षों ने अगस्त 2023 में कहा था कि वर्ष 2025 तक वस्तुओं पर मौजूदा समझौते की पूर्ण समीक्षा की जाएगी।

एक समूह के रूप में आसियान भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है। इसकी देश के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वित्त वर्ष 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार 123 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। वर्ष के दौरान भारत का कुल निर्यात 96 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 84.15 अरब डॉलर था।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत, आसियान के अधिकारी अगले हफ्ते करेंगे वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा

People also search for:ASEANIndiaIndia ASEAN Tradetrade
सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm